वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
ज्यादा कारीगरी पीतल के बर्तनों पर है, जिनके ऊपर इम्बोस आर्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। साथ ही इन बर्तनों पर पंचिंग आर्ट भी देख सकते हैं।
कोलकाता। धनतेरस का बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। इस अवसर पर धातु की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में बाजार में विभिन्न धातुओं से बने बर्तन, सोना-चांदी के आभूषण और वाहनों की बिक्री जोरों पर है। ऐसे में बर्तनों के बाजार भी सज गए हैं। बाजार में नए-नए डिजाइन के बर्तनों की भरमार हैं। दुकानों में स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन सजे हैं। बिक्री की दृष्टिकोण से नवरात्र के बाद धनतेरस को सबसे अच्छा माना जाता है।
हालांकि व्यापारी ऑनलाइन में मिलने वाली छूट से परेशान हैं। लेकिन बड़ा त्योहार है इसलिए बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार में 25 प्रतिशत उछाल की उम्मीद हैं। बर्तन दुकानों में धनतेरस पर नयी रेंज की पेशकश की गयी है। इस बार कारीगरी का भी कमाल दिख रहा है। कोलकातावासी दिवाली गिफ्ट के रूप में भी इन बर्तनों को काफी पसंद कर रहे हैं। पीतल की गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां भी आकर्षित कर रही हैं। एक ओर धनतेरस बाजार में स्टील के किचन सेट आकर्षित कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ तांबा और पीतल के डिनर सेट का भी खूब ट्रेंड दिख रहा है।
खास बात है कि बिल्कुल सोने की तरह चमकने वाले पीवीडी गोल्ड प्लेटेड बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो बिल्कुल अलग लुक दे रहे हैं। बंगाल में बने इन बर्तनों की डिमांड राज्य के बाहर भी देखी जा रही हैं। भले ही बाजार में बर्तनों की खरीद-बिक्री का ट्रेंड बदल चुका है, लेकिन आज भी किलो के आधार पर ही पीतल की बिक्री हो रही है। पीतल की कीमत 700- 850 रुपये प्रति किलो है। साथ ही पुराने बर्तनों को भी बदला जा रहा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य के लिए अब तांबा के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने लगे हैं। यही कारण है कि कॉपर यानी तांबे की बर्तनों की मांग काफी बढ़ गयी है। इससे पहले एल्युमिनियम की बिक्री ज्यादा होती थी।
इधर, तांबा के डिजाइनर बर्तन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। राजधानी के बाजार में तांबा का गिलास, कटोरी, प्लेट, चम्मच, पानी बोतल के साथ-साथ बिरयानी डेगची भी उपलब्ध हैं। बाजार में बिल्कुल सोने की तरह ही चमक रहे बर्तन सबको लुभा रहे हैं। दरअसल ये बर्तन पीवीडी गोल्ड प्लेटेड हैं, जिसकी चमक सोने जैसी है। खास बात है कि इन बर्तनों पर 20' की छूट भी मिल रही है। क्योंकि आम बर्तनों से इसकी कीमत अधिक है। नूतन बाजार के पीतल पट्टी के दुकानदार राजू ने कहा कि धनतेरस बाजार पर ढेरों कलेक्शन लाये गये हैं। महीनों पहले दूर-दूर से बर्तनों की रेंज लायी गयी है। स्टील और तांबा के बर्तनों पर कारीगरी भी दिख रही है। ज्यादा कारीगरी पीतल के बर्तनों पर है, जिनके ऊपर इम्बोस आर्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। साथ ही इन बर्तनों पर पंचिंग आर्ट भी देख सकते हैं।
धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 2023
धनतेरस पूजा- 10 नवम्बर, शुक्रवार
धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 05.47 से शाम 07.43 तक
धनतेरस प्रदोष काल मुहूर्त - शाम 05.30 से रात 08.08 तक
धनतेरस वृषभ काल मुहूर्त - शाम 05.47 से शाम 07.43 तक
धनतेरस त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 10 नवम्बर को दोपहर 12.35 बजे से
धनतेरस त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवम्बर दोपहर 01.57 बजे तक
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2023
अभिजीत मुहूर्त- 11.43 से 12.27
शुभ चौघडिय़ा- 11.59 से दोपहर 01.22 तक
चर चौघडिय़ा- सायंकाल 04.07 मिनट से सायंकाल 05.30 मिनट तक